हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से रुपाली साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की, भीगल गांव में नालियों के गंदे पानी की निकासी न होने से नालियों का पानी पानी सड़क पे बह रही है, और बस स्टॉप और दुकानों के सामने पानी के जमने से यात्रिओं के साथ ही दुकानदारों को भी समस्या हो रही है. दुकानदारों का कहना है की ग्राहक को दूकान तक आने के लिए गंदे पानी से हो कर आना पड़ता है जिस कारण अब ग्राहक भी दूसरे मार्किट का रुख करने लगे हैं. इस समस्या का कई बार शिकायत किया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.