हरियाणा के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्रमिकों को काम से कम्पनियाँ निकाल रही है। दीपावली का त्यौहार समीप होने के बावजूद श्रमिकों को काम से हटा दिया जा रहा है। श्रमिकों को त्यौहार के समय बोनस ,इनाम ,मिठाई ना देना पड़े इस डर से कंपनियाँ छोटी सी छोटी गलती के बहाने काम से निकाल रही है। नौकरी से निकालने के बाद श्रमिकों को बकाया वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।