दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कापसहेड़ा ग्राम में बड़ी संख्या में मज़दूर वर्ग है।कापसहेड़ा शिव मंदिर मेंकोरोना टीका के लिए केंद्र बनाया गया है। कंपनियों में श्रमिकों को टीका के लिए ज़ोर दिया जा रहा है। नौकरी जाने की डर से श्रमिक टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े रहते है। इस क्षेत्र में कोरोना टीका के लिए बहुत भीड़ लग रही है
