दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से रुपाली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 12-07-21 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 29-06-21 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि पाइप लाइन ने लोगों के लिए परेशानी खड़ा कर दिया है। पाइप लाइन तो लग गया है परन्तु रोड की मरम्मत नहीं की गई। इससे आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं रेलवे रूट पर काम चल रहा है जहाँ दुकानों के आगे सीवर पाइप रख दिया गया है जिससे दुकानों में ग्राहक नहीं आ रहे है। इस खबर को आला अधिकारयों तक बात पहुँचायी गयी साथ ही फ़ोन पर बात भी की गयी।ततपश्चात आला अधिकारयों ने यह आश्वासन दिया कि यह कार्य जल्द कराया जायेगा। जो ये कार्य दिनांक 12-07-21को पूर्ण हुआ।
