हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रमिक महिला मोनिका से हुई सेक्टर 17 स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति बहुत ख़राब है। मोनिका कहती है कि वो 15 जून से बहादुरगढ़ आई है लेकिन अब तक बेरोज़गार बैठी है। कंपनी वाले भर्ती के लिए बुलाते है परन्तु भर्ती नहीं होती है ऐसे में आने जाने का खर्च बैठ जाता है लेकिन कोई काम नहीं हो पाता। बहुत संख्या में पुरुष और महिला श्रमिक रेलेक्सो कंपनी में भर्ती के लिए आए हुए थे लेकिन इनमे मुश्किल से लगभग 20 लोगों का ही भर्ती हो पाया। ठेकेदार ने बहुत कोशिश की कि सभी महिला व पुरुष का भर्ती हो जाए लेकिन कंपनी ने भर्ती नहीं ली। कंपनियों का कहना है कि पुराने श्रमिकों का ही भर्ती लिया जाएगा लेकिन नए श्रमिकों को नौकरी नहीं देंगे। भर्ती के लिए बहुत भीड़ देखी जा रही है लेकिन कंपनी अपने मनमाने तरह से ही भर्ती ले रहे है।
