हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि जब से किसान आंदोलन की शुरुआत हुई है तब से हरियाणा के जीटी करनाल रोड पर गोल्डन हट रेस्टॉरेंट के मालिक आंदोलनरत किसानों के लिए खाना बना रहे है।इसमें उन्हें खर्च बहुत बैठ रहा है ,इसके लिए वो अपने घर को गिरवी रख दिए है। वो कहते है कि जब तक यह आंदोलन चलेगा वो किसानों के लिए यह कार्य करते रहेंगे। लेकिन सरकार ने इनके रेस्टॉरेंट के सामने बड़े पत्थरों का स्लैब खड़ा कर दिया है,इससे उनके ग्राहकों का आना बंद हो गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...