हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पिछले वर्ष से कोरोना की बीमारी से लोग जूझ रहे है। सभी लोग इससे परेशान हुए। कोरोना के कई लहर आते जा रहे है। इससे सबसे ज़्यादा श्रमिक वर्ग परेशान है। श्रमिकों को रोजी रोटी की संकट होती है। सरकार कई फ़ैसले लेते है ,सरकारी कर्मचारी को तो लाभ मिल ही जाता है परन्तु निचले स्तर के श्रमिक वर्ग आर्थिक समस्या से त्रस्त रहते है