दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब लोगों के बीच कोरोना की तीसरी लहर चर्चा का विषय है। जिसको लेकर अब इससे निपटने के लिए तैयारियों की सक्रियता बढ़ा देनी चाहिए। अस्पतालों में अब सभी ज़रूरत की चीज़ों की व्यवस्था कर लेनी चाहिए। कोरोना की दूसरी लहर से हुए नुकसान को देखते हुए अब सरकार को सतर्क हो जाना चाहिए।