हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सेक्टर 16 व 17 इंडस्ट्रियल क्षेत्र के कम्पनियाँ है ,वहाँ सुबह नौ बजे से कंपनी में कार्य शुरू होता है। कंपनियों का एक ही समय होने के कारण बहादुरगढ़ से सेक्टर 16 व 17 जाने के लिए जो आवागमन का माध्यम है ,उस कारण उस रास्ते में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिससे कर्मचारियों को आने जाने में बहुत समय चला जाता है। वहीं ऐसी भी कुछ कमपनियाँ है जहाँ कर्मचारियों के आने जाने की समय पर कड़ाई किया जाता है परन्तु उनके वेतन मिलने का समय का कोई ख़बर नहीं रहता।
