कंपनियों में पूरा दिन काम करते हुए मज़दूरों को साफ पानी पीने कि कितनी आवश्यकता होती है, और इसलिए फ़ैक्टरी क़ानूनों के अंतर्गत यह बात बड़े ही स्पष्ट तौर पर बताई गई है, कि फ़ैक्टरियों को मज़दूरों की संख्या के हिसाब से साफ पानी प्रदान करना अनिवार्य है.... लेकिन कुछ फ़ैक्टरियों मज़दूरों को साफ पानी प्रदान करना भी, एक खर्चे के तौर पर देखती है.... आज साझा मंच की स्वयंसेवक रेशमा जी, तिरुपुर कि ऐसी ही एक गारमेंट्स कंपनी के बारे में बताने जा रही हैं, जहां मज़दूरों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा था
