बिहार राज्य के सुपौल ज़िला से सतीश ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पीएफ में उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड तो वेरीफाई हो गया है परन्तु बैंक खाता अब तक नहीं हो पाया है। अभी भी पेंडिंग बता रहा है और इस पर कंपनी के एच आर भी सहायता नहीं कर रहे है। इस बारे में जानकारी चाहते है

Comments


ऑफलाइन के.वाई.सी अप्प्रूव होने में दो हफ्ते का समय लग सकता है, और ऑनलाइन में इसे 7 से 10 दिन लग सकते हैं। यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर अपने अपना आधार, पैन, और बैंक डिटेल्स के.वाई.सी के तोर पर दी है तो अप्प्रूव होने के बाद सिर्फ आधार और पैन के सामने हरे रंग से वेरिफिड करके दिखेगा और बैंक से सामने सिर्फ N/A करके दिखेगा। मगर इसका मतलब ये नहीं है कि आपका बैंक डिटेल्स अप्प्रूव नहीं हुआ है, अगर आपकी कंपनी इसे उनकी ओर से डिजिटली अप्प्रूव कर देते हैं तो आपका बैंक डिटेल्स भी वेरिफय हो जायेगा। अगर आपका नियोक्ता इसे स्वीकार नहीं करता है, तो आप अपने नियोक्ता के खिलाफ पीएफ कार्यालय में लिखित शिकायत कर सकते हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप अपने शिकायत-पत्र के साथ कंपनी का पहचान पत्र, या नियुक्ति पत्र जैसे प्रमाण भी संलग्न करें, जिससे यह साबित हो कि आप उस कंपनी में काम कर रहें हैं या काम कर चुके हैं और अपने संदर्भ के लिए शिकायत पत्र का ज़ेरॉक्स भी ले लें।
Download | Get Embed Code

Sept. 7, 2020, 5:39 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   workplace entitlements