हरियाणा राज्य के गुरुग्राम से नन्द किशोर,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आजकल ठगी करने वाले नए तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उनके ठगी के तरीके हाईटेक हो गया है। एक नया मामला है कि वाहनों के दूसरे राज्य में प्रवेश करने पर रोड टैक्स के नाम पर ठगी होने लगी है। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले वाहन मालिक खासतौर से ट्रक और ट्रक संचालक इसके झांसे में आ जाते हैं। वह तो यहां टैक्स जमा करा देते हैं लेकिन असल में यह टैक्स सरकारी खजाने में जमा नहीं होता। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
