गुरुग्राम से सोनू साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सरकार के दावे के बावजूद भी हरियाणा में आनेवाले किसी भी व्यक्ति की किसी भी तरह की कोई जाँच नहीं हो रही, जो कोरोना-संक्रमण के ख़तरे को बढ़ा रहा है और ये अत्यधिक चिंता का विषय है। सरकार को इसपर ध्यान देते हुए बाहर से आनेवाले लोगों को क्वारंटीन रखने के सम्बंध में नियम बनाने चाहिएँ।