हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ की बहुत सी कम्पनियाँ लॉक डाउन का पालन करते हुए खोली गई। कंपनियों में श्रमिकों की संख्या लगभग 50 प्रतिशत ही देखी जा रही है।कंपनी में पूरी सुरक्षा के साथ आठ घंटे ही कार्य करवाया जा रहा है।