दिल्ली, एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी के सम्वाददाता मनोहर लाल कश्यप बता रहे हैं कि पड़ोसी देश होने के बावजूद चीन-पाकिस्तान भारत को परेशान करते रहते हैं। जब पूरा विश्व कोरोना-संक्रमण से लड़ रहा है, चीन अपनी सीमा का विस्तार करने की कोशिश में लगा हुआ है। इसे देखते हुए फ़्रांस ने राफ़ेल विमान की समय पर आपूर्ति करने का आश्वासन दिया है और वहीं अमेरिका ने चीन को घेरने के लिए भारत को जी सेवेन में शामिल कर लिया है। भारत ने अपने दम पर चीन से निपटने का आत्मविश्वास दिखाया है।
