हरियाणा बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी पर प्रसारित खबर के असर के बारे में बताते हैं, कि दिनाँक-22/11/2018 दिन गुरुवार को साझा मंच मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया गया था जिसका विषय था- ऑटो वाले की लापरवाही से श्रमिकों को होती है परेशानी।इस खबर को बहादुरगढ़ पुलिस को फॉरवर्ड किया तो असर यह देखने को मिल रहा है, कि आज बहादुरगढ़ पुलिस अपनी हरकत में आ गई है। सड़को पर लगने वाले जाम में भी कमी आने लगी, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था पर सुचारु रूप से ध्यान दिया जाने लगा। इसका पूरा असर साझा मंच मोबाइल वाणी को जाता है साथ ही इस सराहनीय काम के लिए मनोहर लाल कश्यप साझा मंच को धन्यवाद देते हैं।