दिल्ली एनसीआर के कापसहेड़ा गाँव से महेंद्र पासवान साझा मंच के माध्यम से बताते हैं, कि उधोग बिहार फेज-3/403 में ये काम करते हैं। इस कम्पनी में कार्य करने वाले मजदूरों की एक ही समस्या है, कि मालिक ना ही समय पर वेतन देते हैं और ना ही ओवरटाइम का पैसा। पहले हर माह सात तारीख को वेतन मिल जाया करता था। परन्तु अब माह के अंत में वेतन दिया जाने लगा। तंग आ कर जब मजदुर काम बंद कर दिए, तो माह की शुरुआत में वेतन मिलने लगा। काम करने के बाद दुबारा मजदूरों के साथ समय पर वेतन ना मिलने की समस्या होने लगी। जब मजदुर मैनेजर से बात किए तो उन्होंने बताया कि मालिक पैसे नहीं दे रहे हैं।
