दिल्ली उद्योग बिहार से राज कुमार साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि वे प्लॉट नंबर-165 में स्थित एक कम्पनी में लगभग डेढ़ माह से काम कर रहे हैं। लेकिन कम्पनी द्वारा ना ही वर्करों का पीएफ काटा जाता है और ना ही किसी तरह की सुविधा मुहैया की जाती है। साथ कम्पनी के नाम का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया जिससे लोग जान सकें की कौन सी कम्पनी है। कम्पनी में कार्यरत वर्करों को आईकार्ड भी नहीं दिया गया है। साथ ही यदि काम पर दस मिनट देरी से आते हैं, तो 4 घंटे का पैसा काट लिया जाता है। जब कोई वर्कर इसका विरोध करता हैं, तो उसे काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है।
