जोहार साथियों , मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड से जुड़कर टेक्निकल ग्रेड 3 के कुल 8052 पद के पर कार्य करना चाहते है।। न्यूनतम 10वीं व 12वीं पास वैसे व्यक्ति वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आईटीआई किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की आयुसिमा न्यूमतम 18 वर्ष व अधिकतम 33 वर्ष तक होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.rrbapply.gov.in//auth/landing. योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 -04 -2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
किसी भी शहर की वैसे तो कई पहचानें हो सकती हैं, आप की पहचान क्या है यह आपको खुद ढूंढना पड़ेगा, हां यह शहर आपकी मदद कर देगा बिना यह जाने के आप कौन है, कहां से आए हैं, और किसलिए आए हैं। यह इलाहाबाद में ही संभव है कि यह राजनीति की पाठशाला भी बनता है, तो धर्म का संगम भी इसी के हिस्से है, धर्म और अधर्म के बीच झूलती राजनीति को सहारा और रास्ता दिखाने वाली तालीम और साहित्य भी इसी शहर की पहचान हैं। इस सब के बावजूद कोई अगर प्रेम न कर पाए तो फिर उसके मानव होने पर भी संदेह होने लगता है।
आज की रेसिपी में जाने चुकंदर का अंचार बनाने की विधि
आज की रेसिपी में जाने जिरहुल फुल की सब्जी बनाने की विधि
आटे का मीठा पिट्ठा बनाने के लिए हमें जो सामग्रीः चाहिए वे है 1कप आटा, 1लीटर फुल क्रीम दूध 1/2 कप चीनी ,1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर ,2 टेबल स्पून बादाम छूटे टुकड़े में कटे हुए। आइए बनाते है हमारा पिट्ठा। सबसे पहले हमे आटे को गूंध ले जैसे हम रोटियाँ बनाते है फिर उसकी छोटी छोटी लोइयाँ बना ले। अब एक मोटे तले का बर्तन लें और उसमे दूध डाले और चीनी मिलाए चीनी की जगह आप गुड़ भी ले सकते है। जब दूध उबलने लगे तब आटे की छोटी लोइयों को डाले ईलायची पाउडर भी डाले और मेडिअम आँच पर पकाए जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। आखिरी में बादाम के कटे हुए टुकड़े डाले और इसे ठंढा कर ले। जब ये ठंढा हो जाए तब परोसें।
नमस्कार दोस्तों , मेरा नाम संतोषी है और मैं रांची , झारखंड की बात कर रही हूँ , मैं आपको बताऊगी कि बाजरे की खिचडी कैसे बनाई जाती है । बाजरे की खिचडी एक पारंपरिक व्यंजन है जिसमें प्रोटीन , आयरन , फोलिक एसिड और फाइबर पाया जाता है । आप चाहें तो इसमें कुछ सब्जियां भी मिला सकते हैं जिससे ये पूरी तरह से बैलेंस्ड डाइट हो जाएगा ।इसे बनाने के लिए हमें जो सामग्रीः चाहिए वे है 1/3कप बाजरा , 3टेबल स्पून मूंग दाल , एक चाय चमच ज़ीरा ,आधा चाय चम्मच हीग , दो चम्मच घी और स्वादानुसार नमक । बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे और मूंग दाल को धोकर कुकर में डाले , साथ ही स्वाद के अनुसार नमक डालें और ढाई कप पानी डालें और इसे तीन से चार सीटी आने दें। अब एक पैन लें और दो चम्मच घी डालें जब यह थोड़ा गर्म हो जाए तो इसमें एक चाय चम्मच जीरा डालें और फिर आधा चाय चम्मच हींग डालें । जब ज़ीरा चटकने लगे तब पकी हुई बाजरे और मूंग दाल को पैन में डेल और मिला लें। लीजिये हमारी बाजरे की खिचड़ी तैयार है। इस खिचड़ी को दही या कढ़ी के साथ परोसे।
नमस्कार दोस्तों , मेरा नाम राहुल है और मैं झारखंड के रांची के नामकुम प्रखंड का निवासी हूँ । हमारे क्षेत्र का पिन कोड है 834010। तो श्रोताओं , आज मैं आपके लिए हेल्थी पालक सूप की एक रेसिपी लेकर आया हूँ । इसमें लगने वाली सामग्री है कटा हुआ पालक का एक कटोरा , एक छोटा टमाटर , दो से तीन बड़े चम्मच मीठा मकई , आधा चम्मच काली मिर्च , चार से पांच लहसुन , एक तेजपत्ता , दो या तीन बड़े चम्मच तेल या मक्खन शामिल हैं । 1 कप दूध, स्वादनुसार नमक, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आवश्यकता के अनुसार थोड़ी सी क्रीम सजाने के लिए व आधा छोटी चम्मच चीनी। पहले पालक को अच्छी तरह से धो लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें । अब एक पैन में तेल डालकर गरम होने दे । फिर इसमें तेजपत्ता ,काली मिर्च और लहसुन डालें और भूनें अब पालक डालें और इसे दो से तीन मिनट तक भूनें, अब टुकड़ों में कटे हुए टमाटर डालें अब दो से तीन चम्मच पानी डालें । इसे तीन से चार मिनट तक पकने दें , अब नमक और चीनी डालें , इसे ढक दें और थोड़ी देर के लिए पकने दें ।पालक जब अच्छे से पाक कर ड्राई हो जाये तब इसको थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे, जब पालक अच्छे से ठंडा हो जाए तब इसमें से तेज़ पत्ता को निकाल कर अलग रख दे। फिर इसको मिक्सर में डाल कर पीस लेंगे।अगर जरूरत पड़े तो इसमें थोड़ा पानी डाल सकते है, अब एक पैन में 1 चम्मच बटर डाल कर गरम होने दे फिर इसमें पालक की प्युरी को इसमें डाल दे।अब इसको 2-3 मिनट तक धीमी आंच पकने दे।अब इसमें दूध को डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। फिर कॉर्न को भी डाल कर इसको 1-2 मिनट तक और पकने देंगे।जब सूप अच्छे से पक जाए तब इसको सूप बाउल में निकाल कर इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर छिड़क दें। अब इसके उपर से क्रीम डाल कर इसको आप गरमा गर्म सर्व करेंगे।आप भी इसको जरूर बना कर देखे।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
नमस्कार दोस्तों , मैं राहुल रांची के नामकुम प्रखंड से हूँ , हमारे क्षेत्र का पिन कोड है 834010, आज मैं आपको खीरे की चटनी बनाने की विधि भी बताने जा रहा हूँ , इसमें लगने वाली सामग्री है 1 खीरा 2 छोटे चम्मच तेल,1 बड़ा चम्मच मूंगफली ,1 बड़ा चम्मच चना दाल ,1 छोटा चम्मच जीरा ,4 हरी मिर्च ,4 कली लहसुन ,1 छोटा चम्मच नमक ,चुटकी भर हल्दी ,3-4 टुकड़े इमली,1/4 कप हरा धनिया ,तड़का के लिए सामग्री 1 बड़ा चम्मच तेल ,1/2 छोटा चम्मच चना दाल,1/2 छोटा चम्मच उडद दाल,1/2 छोटा चम्मच राई ,1 सूखी लाल मिर्च,4-5 कड़ी पत्ता ,चुटकी भर हींग तो आइए आगे बढ़ते हैं,सबसे पहले 2 छोटे चम्मच तेल गरम करने रखें. उसमें चना दाल और मूंगफली डालके धीमी आंच पर भुने. हल्का भून जाए तब हरी मिर्च लहसुन और जीरा डालकर भुने. गैस बंद करके इमली डालें, अब इसे मिक्सी के जार में डालें. ककड़ी नमक हल्दी और हरा धनिया डालकर पीस लें,एक बाउल में निकाल कर उपर तड़का डालें और रोटी और चावल के साथ सर्व करें
मैं रांची के नामकुम ब्लॉक का राहुल हूँ , हमारा पिन कोड है 834010। मैं आज आपके पास एक रेसेपी लेकर आया हूँ हरे चने की चटनी । तो आज मैं आपको हरे चने की चटनी बनाने के बारे में बताना चाहता हूं , तो इसमें उपयोग की जाने वाली सामग्री है ,एक कप ताजा हरा चना , दो बड़े चम्मच दही , दो हरी मिर्च , लहसुन की चार से पांच कली , धनिया के पत्ते आवश्यकता अनुसार , नमक स्वादानुसार , एक चम्मच सरसों का तेल , डेढ़ टीस्पून तिल , एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर। इसे बनाने के लिए , सबसे पहले चने को धोकर साफ कर ले और इसे एक कप पानी में पांच मिनट के लिए उबालें , जब चना ठंडा हो जाए तो मिक्सर जार में लहसुन, हरी मिर्च धनियापत्ती और नमक मिलाएं और पीस लें । अब इसमे दही मिला कर फिर से पीस ले और स्मूद सा बना ले, चटनी को बाउल मे निकाल ले । अब तडका पैन में सारसों का तेल गर्म करें और फिर इसमे तिल चटाकये और चना चटनी में तड़का लगाए और फिर ऊपर से लाल मिर्च पाउडर स्प्रिंकल करे ।चटपट्टी हरी चटनी भोजन के साथ एक साइड डिश के रूप में परोसी जाने के लिए तैयार है ।
