Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
संजय साजन कोडरमा,से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की jmv में प्रसारित कोडरमा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में हो रही अवैध शराब की बिक्री की समस्या के बाद प्रभाव यह दिखा की वहाँ के प्रशासन द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और प्रतिदिन शाम को जिले के सरकारी शराब दुकानो में मॉनिटरिंग की जायेगी।जानकारी मिली है की ऐसा jmv में समस्या का प्रसारण और विशेषकर चुनाव को लेकर किया जा रहा है,साथ ही कई लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया है.
कोडरमा से संजय साजन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की कोडरमा डीसी रवि कुमार ने बताया है की कोडरमा क्षेत्र में पड़ने वाले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के 29 बुथो पर 17 को वोटिंग की जायेगी इसके लिए अलग से तैयारी की जा रही है.वही कोडरमा क्षेत्र में 439 बुथो पर 10 को वोटिंग की जायेगी। इसमें कोडरमा विधानसभा से 319 बूथ और बरकट्टा विधानसभा से 120 बूथ शामिल है
कोडरमा से संजय साजन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की कोडरमा 10 दिन पहले वोटरो को फोटो युक्त स्लीप बीएलओ द्वारा दे दिया जायेगा कोडरमा डीसी रवि कुमार ने बताया है की वोटरो को वोट देने में कोई परेशानी नहीं होगी इस बात को धयान में रखते हुए इसके अलावा EP कार्ड और अन्य पहचान पत्रो के माध्यम से वोट दे संकेंगे।इस बार जिले के स्वस्थ कर्मी नहीं लाये जायेंगे बल्कि कल्सटर में ही मेडिकल टीम होगी।
कोडरमा से संजय साजन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की डोमचांच प्रखंड के जोरुवाडीह में मुर्गी पालन को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.तीन दिवसीय प्रशिक्षण में डाक्टर सुनील कुमार,पंकज कुमार उपस्थित रहेंगे जो सामान्य और अनुसूचित जाती के लोगो को मुर्गी पालन कैसे किया जायेगा इसकी जानकारी देंगे
संजय साजन कोडरमा,से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की जिले के झुमरी तिलैया में गायत्री मंदिर के सामने बीएसएनएल टॉवर में अज्ञात चोरो द्वारा 5 लाख की चोरी कर ली गयी. विभाग के ऐई ने तिलैया थाना में इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.
कोडरमा से संजय साजन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की कोडरमा संसदीय क्षेत्र में और सतगावां क्षेत्र में चुनाव को लेकर नक्सली हलचल बढ़ गयी है जिसको लेकर पुलिस सतर्क हो गयी है.
कोडरमा से संजय साजन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की आजकल मनरेगा योजना में नरेगा की योजनाओ का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसका खुलासा तब हुआ जब जिले के मरकच्चो प्रखंड के सिमरिया और महुआ पंचायत में मनरेगा अंतर्गत मिटटी मोरम से बन रही सड़क की जाँच की गयी। मनरेगा लोकपाल काशीनाथ रजिद द्वारा किये गए जाँच में पाया गया की महूगावं में क्रियान्वित योजना के तहत गिरिडीह जिले के मजदुर कार्य कर रहे है साथ ही योजना स्थल पर बोर्ड सहित कई प्रावधान जो किये गए है इसमें वे नहीं पाये गए. मनरेगा लोकपाल ने इस सम्बन्ध में मजदूरी रोकने को लेकर एक पत्र दिया है.
