कोडरमा से बसंत मेहता झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोडरमा जिले अवैध शराब का कारोबार जोरो पर चल रहा है और प्रशाशन इसमें कुछ नहीं कर रहा है। शराबी लोग दिन से पिन शुरू कर देते है जिसके कारण रस्ते में आने जाने वाले माँ बहनो को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। बताए हैं कि मजदुर लोग जो होते है वो लोग अपना मजदूरी के पैसे से वो शराब पि जाते हैं जिसके कारन उसके घर के लोगो को काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है और प्रशाशन हाथ धरे बैठी हुई है। ये चाहते हैं कि इस पर कार्यवाही हो।

कोडरमा से ओमकार विश्वकर्मा झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की कोडरमा के अमबाबाद में आँगन वाड़ी केंद्र में और सरकारी विद्यालय में ममानी तरीके से कार्य किया जा रहे है, यहाँ जन वितरण प्रणाली के तहत राशन सही से नहीं दिया जाता है,35 किलो अनाज के बदले 30 किलो ही अनाज दिया जाता है और राशन केंद्र भी सप्ताह में एक बार ही खोला जाता है, इन्होने बताया बच्चो को प्रतिदिन केवल खिचरी ही बना कर खिला दी जाती है और शिक्षक भी प्रतिदिन नहीं आते है, इनकी शिकायत करने की बात करने पर कड़े रवैये का प्रयोग करते है इन्होने कहा सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है

कोडरमा से ओमकार विश्वकर्मा झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहाँ चाहते है की कोडरमा जिले के पथरगामा गांव तक जाने के लिए कोई सड़क नहीं है, ग्रामीणों ने कई बार लिख कर इसकी अर्जी दी है अभी तक कोई आशवासन नहीं मिला है, इन्होने बताया बरसात के दिओ में गाँव तक जाने के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता है

कोडरमा से बसंत मेहता झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि रांची रिम्स अस्पताल कि स्थिति बहुत दयनीय है जहाँ आम लोगो कि कोई कदर नहीं है केवल बड़े बड़े लोग जो है वही लोग का इलाज़ होता है और यहाँ कोई अनुशाशन नहीं है। यहाँ सामान्य वार्ड में काफी गन्दगी है और सिस्टम काफी दयनीय है जिसके कारन जो दूर से गरीब लोग आते हैं उसे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है जिससे बिभिन्न सुविधाओ से वंचित रह जाते हैं।

ओमकार विश्वकर्मा कोडरमा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की जिले में जितनी भी लड़कियां है उनका विवाह बाल अवस्था में ही कर दी गई है, इन्होने कहा विधायिका इस बात से भली-भांति अवगत है परन्तु इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है आश्चर्य की बात तो यह भी है की इस गांव को आदर्श गांव के रूप में सम्मान भी प्राप्त है परन्तु इस गांव में ही सबसे ज्यादा बाल-विवाह के मामले है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला कोडरमा,से इन्द्रमणि साहू ने झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से कहते है की पारसनाथ मधुबन में सम्पूर्ण ग्राम विकास केन्द्र और दलित अधिकार सुरक्षा मंच के सयुंक्त तत्वाधान में पारसनाथ स्थित जैन धर्मशाला में विक्टिम्स,विक्ट्नेसेज,और एड्वोकेड के साथ कल्सनटेसन प्रोग्राम किया जा रहा है इसमे कोडरमा से 12 विक्ट्नेसेज,और एड्वोकेड पहुंचे हुए है इसके अलावे यहाँ गिरिडीह,धनबाद,बोकारो देवघर एवं जामताड़ा से भी लगभग 50 लोगो की भागीदारी हुई है इस कल्सनटेसन में दलितों पे हो रहे लगातार अत्याचार से उबारने पर चर्चा हो रही है भारत के सभी नागरिको के लिए कानून के समक्ष समानता एवं मुलभुत मानवाधिकार व नागरिक अधिकार सुनिश्चित करने वाले सवैधानिक प्रवधानो के बाद भी दलितों के साथ कई स्तरो पर भेद भाव जारी है चर्चा ये भी हो रही है की आज भी दलितों के साथ अशिष्टता,हिंसा तथा प्रताड़ना से उन्हें जूझना पड़ता है दलित समाज में महिलाये आज भी तिरस्कार का दंश झेलने को विवश है अदालत,नागरिक प्रशासन इन सबके बीच ये उपेक्षा के दंश झेलने को मजबूर है और इस कार्यकरम में इन्ही समस्यायों पर चर्चा हो रही है कार्यकरम में मुख्य रूप से दलित अधिकार सुरक्षा मंच के क्रांतिय संयोजक विनोद कुमार अधिवक्ता रीना शर्मा और वार्ड पार्षद एवं एनी लोग भी मौजूद थे.

ओमकार विश्वकर्मा कोडरमा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की डोमचांच प्रखंड में में महिलाओ का टीकाकरण सही समय पर नहीं हो रहा है, इस मामले में आँगन वाड़ी की महिला से बात करने पर पता चला की की यहाँ किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गई है जिस से महिलाओ को टिका सही समय पर नहीं दिया जा रहा है, इन्होने कहा ग्रामीणों इस पर शिकायत किया है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है