मनसुख कुमार भगत पूर्वी सिंघ्भुम गोपालपुर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर पंजीकरण के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की जो मजदूर पलायन करते हैं उन्हें अपने पंचायत में पंजीकरण करवाना चाहिए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर उन्हें उचित मुआवजा प्राप्त हो सके.उन्होंने कहा की झारखण्ड मोबाइल वाणी पर चलरे खबर पलायन के सम्बन्ध में अपने विचार देते हुए कहा की यह बहुत ही जानकारी भरा खबर है जिससे सभी को सूना चाहिए एवं जो लोग पलायन कर रहे हैं उन्हें पंजीकरण जरुर करवाना चाहिए.
पी एस माथाथुर पश्चिमी सिंघ्भुम के चिड़िया माइंस से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की चिड़िया माइंस में बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें अन्य वैकल्पिक संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता हैं. उन्होंने झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा सम्बंधित विभाग से अपील किया हैं की उनके क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर किया जाये.
