पिरमण महतो हजारीबाग बिश्नुगढ़ से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कृषि सम्बन्धी यह प्रश्न पूछा हैं की उनके भिंडे के पौधे के पाते सिकुड़ रहे हैं इससे कैसे बचा जा सकता हैं? इस प्रश्न के जवाब में श्री बापी गोराई जी का कहना हैं की भिन्डी के पौधे में पत्ते सिकुड़ने के बहुत सारे कारन होते हैं जैसे पानी की कमी से,पोषक तत्वो की कमी से और फफूंद के कारन भी यह समस्या आती हैं. इससे बचाव के लिए एकतारा नमक कीटनाशक को १ ग्राम १ लीटर पानी में मिला कर छिडकाव कर सकते हैं और उसी प्रकार कांफिदर दावा का भी उसी प्रकार प्रयोग कर सकते हैं.
हजारीबाग,बिष्णुगढ़ से इकबाल अंसारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानना चाहते है कि बैगन के जड़ से सूखने का कारन और इसको बचाने का उपाय क्या है ? ये बीमारी पेड़ो के जड़ में चोट लग जाने के कारन होता है। खेत के कुराई के समय पेड़ के जड़ में चोट लग जाता है। ऐसी परिस्थिति में खेत को साफ़ रक्खे और रासायनिक दवा से भी ठीक कर सकते है।
ग्राम खर्गुली प्रखंड विष्णुगढ़ पोस्ट उचागना जिला हजारीबाग के रौशन लाल राणा जी जो फ़िलहाल चेन्नई वेल्लोर के काठीवडा में कारीगर का कार्य कर रहे हैं, झारखण्ड मोबाइल वाणी पर यह बताया की सुरेन्द राणा ग्राम खर्गुली प्रखंड बगोदर जिला गिरिडीह के निवासी हैं और अभी वो चेन्नई में कार्यरत हैं। उन्हें अपने कार्य का मेहनताना मागने पर उसके मालिक के द्वारा उसकी पिटाई की गई जिसके बाद उसे चेन्नई स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हजारीबाग: हजारीबाग जिला के बिशुनगड़ प्रखंड के खरकी गाँव से किशोरी कुमार यादव ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया की इस गाँव में बिजली,पानी, शिक्षा ,स्वास्थ्य,सड़क,जैसी अनेकों समस्याए हैं. यहाँ पर बिजली के आभाव में स्कूली बच्चो को पढाई करने में काफी परेशानी होती है.अत: सरकार से अनुरोध है की इस ओर ध्यान दे.
