जिला दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड से शैलेन्दर सिन्हा जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से व्याख्याता प्रदीप कुमार झा जी से बाल विवाह पर चर्चा की। श्री झा ने कहा की बाल विवाह एक हानिकारक कुरीति है,जो आज से नहीं कई वर्षो से चली आ रही है,इसे रोकने के लिए इश्वरचन्द्र विद्यासागर जी ने बहुत प्रयास किये लेकिन आज भी इससे हमें निजत नहीं मिल पाई है। बाल विवाह को रोकने के लिए हमें ही जागरूक होना होगा।