धनबाद तोपचांची से बैजनाथ महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं की दिनांक १४ अगस्त को पंचायत झरना में भारत सरकार के आदेशानुसार कुपोषण को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जो यूनिसेफ की देखरेख में संपन्न हुई.कार्यक्रम की अध्यक्षता झरना पंचायत की मुखिया रिंकू देवी ने की. यूनिसेफ के झारखण्ड राज्य के निदेशक ने कहा की राज्य में कुपोषण की संख्या अधिक हैं. यहाँ की ८० प्रतिशत महिलाओं को इस सम्बन्ध में जानकारी नहीं होती हैं. इस कार्यक्रम में मुख्या रूप से जन-प्रतिनिधि मौजूद थे.