श्री पिंकू कुमार महतो,ग्राम उदयपुर,प्रखंड गोविंदपुर,धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानकारी देना चाहते है कि उनके ग्राम में स्तिथ राजकीय मध्य विद्यालय उदयपुर कि अधिकांस ज़मीन बाहरी तत्वों द्वारा अतिक्रमित है जिससे विद्यालय के बच्चो के खेलने के लिये जगह नहीं विद्यालय का चापाकल भी बाहरी तत्वों द्वारा इस्तेमाल होता रहता है जिससे बच्चो को परेशानी होती है इस सम्बन्ध में ग्राम वासियों द्वारा प्रधानाध्यापक से भी शिकायत कि गयी तथा अंचलाधिकारी को भी लिखित शिकायत कि गयी परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई श्री महतो ग्राम वाणी के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक ये संदेश देना चाहते है कि वो इस सम्बन्ध में कार्यवाही करे
