ग्राम तारानारी प्रखंड नवाडीह बोकारो से भोला ठाकुर जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की पंचायत चुनाव के बाद जन-प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. ग्राम सभाओं की जानकारी न तो किसी ग्रामीण को दी जाती हैं और नहीं किसी योजना की जानकारी उन्हें होती हैं. आज गावों में किसी भी तरह का विकाश का कार्य नहीं हो रहा हैं परन्तु प्रखंड के अधिकारीयों के साथ मिल कर विकाश के पैसो की बन्दर बाट की जा रही हैं.भोला जी कहते हैं पंचायत चुनाव के पहले ही विकाश के कार्य होते थे मगर पंचायत चुनाव के बाद विकाश के कार्य रुक से गए हैं.
