धनबाद: विकाश कुमार पांडे ने तोपचांची,धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी टेस्ट हेतू १६-१७ अप्रैल को एक शिविर का आयोजन किया जायेगा.सभी युवक एंव युवतियां खास कर वैसे युवा जो शादी के बाद अन्य राज्यों में काम करने जाते है जरुर अपन एचआईवी टेस्ट कराये. उन्होंने यह भी बताया कि १८ अप्रैल को गोमो में यह कैप लगाया जायेगा.