धनबाद: तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि श्रम विभाग की ओर से पलायन करने वाले मजदूरों का पंजीकरण पंचायत सचिवालय व पंचायत मुख्यालय में कराने का प्रावधान है. लेकिन विभागीय उदासीनता एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ- साथ पंचायत सचिव की ओर से व्यापक प्रचार-प्रसार नही किये जाने के वजह से पलायन करने वाले मजदूरों का पंजीकरण नही हो पाता है. अत: पंचायतों में पलायन करने वाले मजदूरों का पजीकरण के कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है.