धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि धनबाद जिला के गोविन्दपुर प्रखंड के हरिहरपुर गाँव में पानी की समस्या है यहाँ पर सारे चापाकल ख़राब है जिसके कारन से ग्रामीणों को काफी दुरी तय करके पीने का पानी लाना पड़ता है.विभाग के द्वारा चापाकल बनाने की दिशा में कोई पहल नही की जा रही है.उन्होंने गाँव की महिलाओं से बातचीत किया जिसमे महिलाओं का कहना है कि हमलोगों को मज़बूरी वस १ किलोमीटर की दूरी से पानी लाना पड़ता है. इसके लिए लिखित शिकायत भी की गई. एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत विधायक को किया था लेकिन कोई कार्य नही हुआ. गाँव के लोगो ने एक चापलाकल बनवाया भी था लेकिन फिर से ख़राब हो गया.