धनबाद: बैजनाथ महतो तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि धनबाद के न्यू टाउन हॉल में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा पंचायती राज की भूमिका पर 28 जनवरी को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुखियाओं को योजनाओं की क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला का उद्घाटन संसद पी एन सिंह ने कियाउन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार है स्वच्छता को जन-जन तक पहुँचाना दायित्व है। उपायुक्त प्रशांत कुमार ने कहा कि स्वच्छता वह पूंची जिससे हम स्वास्थ्य रह सकते हैं। सरकार ने ग्राम एवं जन स्वस्च्छ्ता समिति के माध्यम से काम कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 1134 गाँव में शौचालय बनाया जायेगा। शौचालय निर्माण में लगने वाली राशि मे से 3500 रुपये मनरेगा द्वारा अनुदान दिया जायेगा और और शेष 900 राशि को लाभुकों द्वारा खुद चुकाना होगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद् उपाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।
