शैलेन्द्र सिन्हा साथ में जिला निशक्त पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञ रंजित बनर्जी दुमका से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से विकलांगो के लिए सरकारी योजनाओ के बारे में बता रहे है.कहते है की इस संस्था में विकलांगो के लिए प्रमाण पत्र बनते है,राज्य सरकार की मदद से विकलांगो के लिए पेन्सन का लाभ मिल रहा है साथ ही उनके लिए कृत्रिम अंग भी दिए जाते है रेलवे पास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है साथ ही यह जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पुरे संथाल में एक मात्र केंद्र है विकलांगो के लिए जो की विकलांगो के लिए रोजगार उपलध करा रहा और उन्हें सशक्त बनाने में लगा है अत:विकलांगो को चाहिए की जो भी राज्य और केंद्र सरकार उन्हें लाभ दे रही है उसका लाभ उठाये।
