जिला गोड्डा के धनकुरिआ से राजदेव मंडल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनके क्षेत्र में एक नहर की खुदाई की गयी है और इसके बने हुए चार साल हो गए है परन्तु अभीतक इसमें पानी नहीं आ रही है। इसलिए इनका केंद्र व झारखण्ड सरकार से कहना है कि इस गंभीर समस्या का निदान किया जाये क्योंकि इसके कारण सारे फसल नष्ट हो जाते है,मॉनसून के पानी से खेती नहीं हो पाता है।जिसके कारण खेतो में सुखाड़ की स्थिति बन गयी है।
