जिला गिरिडीह से राजीव वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से मलेरिया से बचाव के बारे में बताते है कि मलेरिया एक खतरनाक बीमारी है जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है।इसकी उत्पत्ति गन्दे पानी,कचड़ा से होता है। इससे बचने के लिए पानी को कही भी जमा नहीं रहने देना चाहिए।अपने आस-पास के स्थानों को साफ स्वछ रखना चाहिए।मच्छरदानियों का इस्तेमाल करना चाहिए,अगरबत्ती का इस्तेमाल करना चाहिए,दवा का छिड़काव करना चाहिए।इसका लक्षण रोगी को पहले बुखार आ जाता है।अत: रोगी को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए एवं खून जांच कराना चाहिए।