श्रोताओ किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने की बात हर मंच पर उठाई जाती है ,किसान को सबसे बड़ी दिक्कत अपने उपज को बेचने की होती है? आपके अनुसार राज्य के किसानों को फसल की उपज बेचने में बाजार के आभाव में किस तरह की अनचाहे परेशानियों का सामना करना पड़ता है ? राज्य सरकार इस समस्या को लेकर कितनी गंभीर है और सरकार को बाजर की कमी को पूरा करने के लिए जिला,ग्राम या पंचायत स्तर पर किस तरह की योजनाए बनायीं जानी चाहिए ?श्रोताओ सरकार और कृषि उपज समिति को क्षेत्र के किसानों की समस्याओ के लिए क्या -क्या ठोस कदम उठाये जाने चाहिए ? इस विषय पर अपनी राय हमारे साथ बांटे नंबर 3 दबाकर। और है श्रोताओं राय देने से पहले अपना नाम पता के साथ अपनी आजीविका का संक्षिप्त विवरण देना ना भूले।