बरियारपुर में माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार देर रात से शुरू होकर रविवार सुबह तक समाप्त हुआ। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों तथा एनएच पर मेला देखने व पूजा करने वालों की इतनी भीड़ थी कि सड़क पर लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लगे रहे। बरियारपुर में दुर्गापूजा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।प्रखंड क्षेत्र में 10 से अधिक जगहों पर प्रतिमा स्थापित हुई थी।प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ शहर भ्रमण करा विसर्जन किया गया।श्री श्री 108 श्री सर्वकल्याण दुर्गा महारानी बस स्टैंड बरियारपुर की प्रतिमा को शनिवार की दोपहर नगर भ्रमण कराकर रविवार को विसर्जन कर दिया गया। ढोल नगाड़े बजाते हुए और जय दुर्गे जय दुर्गे के जयघोष के साथ माता को अंतिम विदाई दी गई।