थाना क्षेत्र के मछौती गांव के समीप छपरा सीवान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. बताया जा रहा है कि सीवान से काम कर के शेरपुर गांव निवासी जगदेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सूरज भान सिंह माछौती गांव के समीप से सड़क पार कर के अपने घर शेरपुर जा रहा था. इस दौरान सीवान की तरफ से आ रही वाहन ने धक्का मार दिया. जिस से युवक कुछ दूर सड़क किनारे जा गिरा. इसमे युवक को सिर में गंभीर चोट आ गई.

थाना परिसर में शनिवारी जनता दरबार मे थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से फरियादी अपना फरियाद लेकर आए. अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार एवं थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में छः फरियादी अपना फरियाद लेकर पहुँचे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ये हाल है दिघवारा रेलवे-स्टेशन का!कई साल से शौचालय एव पेयजल का समस्या बना हुआ है। यात्री के सुविधा का कोई ख्याल स्टेशन अधीक्षक को नही है। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने निरिक्षण के दौरान सुविधा बहाल करने का आदेश दिए एंव सम्बन्धित पदाधिकारी पर कारवाई का आदेश दिए थे।

बिहार राज्य से अनिल कुमार की बातचीत मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी श्रीवास्तव से हुई। माधुरी श्रीवास्तव कहती है कि शराबबंदी होना सही है। शराबबंदी होने से परिवार सूखी संपन्न रहेगा ,बच्चों का विकास अच्छे से होगा। लोगों का कहना है कि शराब से सरकार को टैक्स नहीं मिलता है ,इसलिए शराब की बिक्री होनी चाहिए ,इस पर माधुरी कहती है कि शराब के कारण बहुत लोगों का परिवार बर्बाद हो चुका है ,इसलिए शराबबंदी होना आवश्यक है।

दरौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में दुकान से घरेलू समान की खरीदारी करने जाने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया । जिससे बेहोश होकर गिर गए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना परिसर में कल जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंचल के वरीय एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे कल के जनता दरबार में जमीन से संबंधित विवादित मामले को प्रखंड एवं पंचायत क्षेत्र के लोग लेकर पहुंचेंगे जहां पर वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले को देखते हुए उसको उचित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी जाएगी .

प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सभी पेंशन धारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं कॉमन सर्विस सेंटर के ग्रामीण उद्यमियों के साथ बैठक किया. वही बैठक में प्रखंड कृषि कार्यालय के मनोहर मधुकर ने प्रखंड के सभी पंचायतों की सूची उपलब्ध कराया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

परसा सारण परसादी वार्ड 12 में कल होगी किसानों के साथ बैठक

पुलिस ने दियारा क्षेत्र से किया अवैध शराब बरामद रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर दियारा क्षेत्र से पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया । थाना प्रभारी दयानन्द ओझा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रकाश सिंह ने पुलिस जवान के सहयोग से दियारा क्षेत्र से देशी शराब जप्त किया है । पुलिस की आहट मिलते ही धंधेबाज फरार होने में सफल रहा।

बिहार राज्य के सारण ज़िला से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि दरियापुर प्रखंड के विशंभरपुर पंचायत के वार्ड 10 में नल जल योजना एक साल से ठप पड़ा है। इस कारण वार्ड 10 के दूसरे क्षेत्र वार्ड 7 का नल जल योजना पहुँचाई गई है। जबकि यह भी 8 माह से बंद पड़ा है। मोटर कई बार ख़राब हुआ ,इसका मरम्मत भी कराया गया परन्तु मोटर दोबारा ख़राब हो गई। लोग नल जल योजना के अभाव में है