रघुनाथपुर अंदर मुख्य मार्ग पर 3 गाड़ियों के आपस में टकराने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें एक पुरुष व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों की पहचान रामाकान्त पांडेय उम्र - 57 व नीलम पांडेय , उम्र 54 वर्ष दोनो ग्राम- देवपुर , थाना- रघुनाथपुर निवासी के रूप में की गई है।घायलों का प्राथमिक इलाज रघुनाथपुर रेफ़रल अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के सिरसाव पंचायत के सिरसाव मठिया गांव में मंगलवार की दोपहर में चौर में उपजी कतरा (घास) में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई थी. आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे चौर क्षेत्र में लगी घास में आग पकड़ लिया. ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची. से निकली चिंगारी से पास में लगे गेंहू के फसल में आग लग गई. जिस के बाद गेंहू के फसल जलने लगा.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा थाना परिसर में मंगलवार को शाम के समय थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने कहा कि आगामी 3 मई को ईद पर्व का त्यौहार है. ईद पर्व को कैसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं इसपर चर्चा की गईं. थाना अध्यक्ष ने कहा कि किसी प्रकार का कोई हाल हंगामा और अशांति ना उसके लिए प्रशासन अलर्ट रहेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को लूट से कैसे बचाया जाए इसको लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लू से बचने को लेकर संबंधित विभागों द्वारा जानकारी दी जा रही है तथा बताया जा रहा है कि आप लू से कैसे बचे अगर आपको लू लग गई तो कौन सा उपाय तुरंत करें .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भेल्दी सारण।। कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 29 अप्रैल को करेगी धरना

रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के बडुआ गांव में भारत गैस साई वितरक कचनार की गाड़ी से एक बच्ची की धक्का लगने के कारण घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई बच्ची की मौत होते ही घर में कोहराम मच गया

दरौंदा। थाना क्षेत्र के डुमरी से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि पूर्व में शराब बरामद हुई थी. जिस मामले में शिव कुमार राम के पुत्र प्रमोद कुमार फरार चल रहा था. जिसपर थाना कांड संख्या 102/22 में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया था. थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को किसी ने गुप्त सूचना दिया. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने सोमवार की अहले सुबह में दल बल के साथ छापेमारी किया. जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत सीवान भेज दिया है.

प्रखंड क्षेत्र के मटियार गांव में आग लगने से दो फूसनुमा पलानी जलकर राख हो गई । बताया गया कि मटियार गांव स्थित गनपत महतो और राकेश महतो के फुसनुमा घर में चूले की चिंगारी आग लग गई ।जिससे उक्त व्यक्ति का पलानी जल गई। सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश महतो की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह से काबू पाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहियां गांव में अचानक आग लगने से पूर्व मुखिया राम प्रसाद सिंह की करीब 10 कट्ठे खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने के बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के एकडेंगवा गांव में नवनिर्मित मंदिर में श्री राधे-कृष्ण मूर्ति स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भव्य कलश-यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे नए रंग-बिरंगे वस्त्र धारण कर सरयू नदी के डूमाइगढ़ घाट पर पहुंचे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।