Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शासन द्वारा स्थानांतरण किए जाने के बाद वर्ष 2010 बैच के आई.ए.एस. श्री शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी छिंदवाड़ा का पदभार ग्रहण कर लिया है। कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के दौरान अपर कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, नवागत डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल, जिला कोषालय अधिकारी श्री गौरीश बारमाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
तामिया में वृहद विधिक जागरुकता कार्यक्रम एवं सहायता शिविर का आयोजन 11 फरवरी को ====================================================== म.प्र.उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायमूर्ति पोर्टफोलियो जज श्री विशाल धगट के मुख्य आतिथ्य और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे से छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड तामिया की शासकीय माध्यमिक शाला तामिया के ग्राऊंड में वृहद विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया है। जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्रीमती सविता ओगले ने इस कार्यक्रम में सभी से उपस्थिति का अनुरोध किया है।
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम आमाबोह में मनाया गया मसूर फसल का प्रक्षेत्र दिवस ================================================= कृषि विज्ञान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत दलहन फसल का रकबा बढ़ाने के लिये संचालित समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन में जिले के विकासखंड चौरई के ग्राम आमाबोह के कृषक श्री मक़सूद ख़ान के कृषि प्रक्षेत्र पर मसूर की क़िस्म कोटा मसूर-2 का प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम आमाबोह व आसपास के ग्रामों के प्रगतिशील कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.डी.सी.श्रीवास्तव ने कहा कि कृषक ज़िले में दलहनी फ़सल मसूर का रक़बा बढ़ायें और फ़सलों में जैव उर्वरकों का ही उपयोग करें । वैज्ञानिक श्रीमती रिया ठाकुर ने प्राकृतिक खेती विषय पर कृषकों से चर्चा की। केंद्र की पादप प्रजनक विशेषज्ञ श्रीमती चंचल भार्गव ने मसूर की उन्नत नवीन तकनीक के बारे में कृषकों को जानकारी दी। विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश पाटिल ने कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी कृषकों को प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री बी.एल.सरेयाम ने भी भाग लिया।
हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में 10 फरवरी को होगा ड्राइंग एंड डिजायनिंग का प्रश्नपत्र ===================================================== जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये सभी 161 परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है । यह परीक्षा आगामी 5 मार्च 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत आज 10 फरवरी को ड्राइंग एंड डिजायनिंग विषय की परीक्षा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
आज का चौरई मंडी भाव
आज का पांढुर्णा मंडी भाव
