आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की छात्रवृत्ति पुण्यतिथि मान रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार और उनके विचारों में बसे भारत की कल्पना के साथ-साथ सरकार ने शहीद दिवस के रूप में मना रहे है। आज हमारे साथ सिविल सर्विसेज ट्यूटोरियल के संचालक एवं एडवोकेट मधुकर गायकवाड सर ने विशेष बातचीत कर अपनी प्रतिक्रिया मोबाइल वाणी के साथ साझा की।

यह एक ऐसी साग या रानी रानभाजी है, जिसे मेरे परिवार में हर वर्ष जनवरी फरवरी के माह भोजन के रूप में ग्रहण करते आ रहे थे। मेरे ही तरह मेरे पिताजी भी भारतीय व्यंजन सांस्कृति के बड़े कायल हैं । वे क्षेत्रीय शाक भाजियों, कंदों, जंगली फलों एवं फूलों को बड़े शौक से बुलवाया करते थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुबह का सुविचार

निरीक्षण टीम ने टटोलीं स्वास्थ्य सुविधाओं की नब्ज

Transcript Unavailable.

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित ======================= राज्य शासन द्वारा केन्द्र सरकार की पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों की सहायता के लिये लागू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये हैं । इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में एक लाख रुपये तक और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक की सहायता केवल 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल सकेगी। योजना के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण, टूलकिट लाभ, डिजिटल लेन-देन के लिये इंसेंटिव और मार्केटिंग सपोर्ट मिलेगा । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा जिले के पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है । कलेक्टर श्री पुष्प ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारपेंटर, नाव बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राज मिस्त्री, डलिया, चटाई व झाडू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया व खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, मछली का जाल बनाने वाले आदि 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है जिसमें पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को लाभ मिलेगा । उन्होंने बताया कि शिल्पकारों व कारीगरों को प्रमाणपत्र और आईडीकार्ड के माध्यम से पहचान मिलेगी।

कलेक्टर श्री पुष्प, एस.पी.श्री वर्मा और सीईओ जिला पंचायत श्री जैसवाल ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिये बनाये गये स्ट्रांग रूम का किया आकस्मिक निरीक्षण ======================= कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा गत दिवस रात्रि में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.भोपाल द्वारा 10 वीं व 12 वीं के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिये बनाये गये स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । साथ ही सीसीटीवी रूम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डी.एस.पी., टी.आई. और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल व प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री अवधूत काले भी उपस्थित थे । जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिये नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को सतत निगरानी करने और प्रश्नपत्रों का वितरण व परिवहन सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में करने के लिये निर्देशित किया गया ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिये विद्यार्थियों से संवाद किया। "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संवाद को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों, शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों द्वारा सुना व देखा गया। साथ ही जिले के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में भी "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के संवाद को सुना व देखा गया।

कालेज छात्राओं को छात्राओं मिल रही छात्रावृत्ति, छात्राओं ने कलैक्ट्रेट पहुंच कर समस्या से कराया अवगत

आज का चौरई मंडी भाव