जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम में निजी अस्पतालों को शामिल किए जाने के लिए एक उन्मुखीकरण बैठक आयोजित किया गया । सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में आईएमए के सचिव डॉक्टर के पुरुषोत्तम ,पूर्व सिविल सर्जन आई एम के अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह ,वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह आदि इस बीमारी के उन्मूलन को लेकर अपने विचार प्रकट किए। यह कार्यक्रम वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पटना के निर्देशानुसार किया गया । जिले में कालाजार मरीजों को सदर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र भेजने का सुझाव दीजिए ।प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को दिया गया ।कालाजार के रोकथाम के लिए छिड़काव आदि के बारे में भी विस्तार से बात किया गया शेखपुरा प्रखंड के 2 गांव कोसरा और गुसाईमढी कालाजार से ज्यादा प्रभावित है। जहां सिंथेटिक पायराथाइड छिड़काव किया जा रहा है। दूसरा शेखोपुर सराय अंतर्गत गांव में भी 2 वर्ष पूर्व कालाजार के मरीज मिले थे यहां भी एहतियात बरतने को लेकर विचार विमर्श किया गया ।इस बैठक में केयर इंडिया के डीपीओ अविनाश चंद्र वेक्टल रोग नियंत्रण अधिकारी श्यामसुंदर कुमार मनोज कुमार साह , प्रखंड समन्वयक अभिषेक कुमार के साथ जिले में कार्यरत विभिन्न निजी चिकित्सक मौजूद थे। डॉ अशोक कुमार सिंह ने कालाजार उन्मूलन कार्य को अभियान के तौर पर लेने का अपील सभी निजी चिकित्सकों से किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी द्वारा प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को चेवाडा प्रखंड अंतर्गत सियानी गांव में कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस बाबत कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी और कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल ने बताया कि सियानी गांव की विस्तृत भूमि में चना , गेहूं और मसूर के उन्नत प्रभेद के बीज का प्रत्यक्षण किया गया है। जिसके तहत 50 एकड़ भूमि में एच डी 2967 प्रभेद के गेहूं ,हल 57 प्रभेद का मसूर तीस एकड़ भूमि में तथा दस एकड़ भूमि में जीसी पी 155 प्रभेद के चना बीज की बुवाई खेतों में की गई। इन रब्बी फसल अब कटनी के कगार पर है। लेकिन अन्य प्रभेद के बीजों के अनुपात में प्रत्यक्षण की फसल की उपज अत्यधिक होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के लिए उन्नत किस्म के बीजों की बुवाई नितांत जरूरी है।गांव में केन्द्र द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार , डॉ डी एन पांडेय , डॉ जावेद इदरीश और मौसम वैज्ञानिक शबाना ने किसानों को आधुनिक और उन्नत खेती का गुर सिखाए।
बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पोषण परामर्श केंद्र का उदघाटन एवं पोषण रथ को भारी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उद्घाटन और रथ रवाना कार्य के दौरान अपर समाहर्ता सत्यप्रकाश शर्मा , ओएसडी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तृप्ति सिन्हा उपस्थित थीं इन सबों के द्वारा संयुक्त रूप में केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक पोषण अभियान विवेकानंद कुमार, जिला परियोजना सहायक संजय कुमार , महिला पर्यवेक्षिका विनीता कुमारी, रचना निधि, रीता देवी, रीना भारती एवं सेविका सहायिका भी उपस्थित थीं। इस बाबत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि यह रथ पर सवार लोग अगले 31 मार्च तक क्षेत्र में घूम घूम कर लोगो को साफ सफाई और छोटे शिशु के उचित पोषण के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि शिशुओं को कुपोषण से बचाने और बाल मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेवाडा स्थित आजाद मैदान में जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित ज़िला क्रिकेट लीग के मैच में बुधवार को टॉउन सीसी शेखपुरा ने एक रोमांचक मैच में एस आर क्रिकेट क्लब को 01 विकेट से हराकर क़वाटर फाइनल में प्रवेश किया ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में एस आर क्लब ने 172 रन बनाए ।टीम की ओर से आदित्य ने शानदार 50 रन युवराज 19 रन एवं नीरज ने 17 रन बनाए ।टॉउन क्लब की ओर से राहुल ने 42 रन देकर 03 तथा रितिक ने 37 रन देकर 03 विकेट लिया। जीतने के लिए टॉउन क्लब शेखपुरा को मैच जीतने के लिए 173 रन की जरुरत थी । जो उसने 26 ओवर में 09 विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। टॉउन क्लब की ओर से राहुल ने 30 रितिक 28 एवं गोविन्द ने 19 रनों के योगदान दिया। एस आर की ओर से आदित्य ने 09 रन पर 03 नीरज 26 रन पर 02 तथा वासित ने 31 रन पर 02 विकेट लिया। एस आर क्लब के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । अमपायिरंग का कार्य सतनारायण एवं मिथलेश ने किया स्कोरिंग का कार्य रंजन कुमार ने किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को चेवाड़ा थाना परिसर में लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया गया। जानकारी देते हुए बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान कुल 6 शस्त्रों का सत्यापन किया गया। बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर शस्त्रों का सत्यापन का कार्य जारी है। इस दौरान 27 मार्च तक आखिरी तिथि है 27 मार्च तक लोग अपने शस्त्र का सत्यापन जरूर करा ले ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को सदर प्रखंड अंतर्गत गवय ग्राम में बिजली के चिंगारी के कारण आग लग जाने से श्रीकांत सिंह और नवीन सिंह का नेवारी का पुँज और लालमोहन सिंह का 40 बोझा सरसो की पकी फसल जल कर राख हो गया। यह घटना गांव से पश्क्षिम दिशा में अवस्थित खलिहान के उपर से गुजरी 440 वोल्ट क्षमता के बिजली तार से निकली चिंगारी से घटी। घटना में किसान को लगभग पचास हजार रूपए की क्षति पहुंची है। बाद में ग्रामीणों से आग पर काबू पाया। अगर ग्रामीण आग को नहीं बुझाते तो आग की लपट गांव में तांडव मचा सकती थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को विश्व यक्ष्मा दिवस समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।इस जागरुकता समारोह का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद , पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह सहित अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार, पूर्व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शरद चन्द्र, जिला स्वास्थ विभाग के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने संयुक्त रूप में किया।इस मौके पर टी वी बीमारी को जन जागरूकता से दूर करने और 2025 तक इस को जड़ से मिटाने के सरकार के संकल्प को दोहराया गया ।साथ ही बताया गया कि बीमारी की पहचान को लेकर गांव-गांव जागरूकता किया जा रहा है। इसे लोगों को जागरुक कर ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बीमारी के लक्षण पाए जाने वाले लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने वालों को पांच सौ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। मरीज को दवा खिलाने वाले को भी 5 सौ रुपए की सहायता मिलती है। मरीज को मुफ्त दवा दी जाती है।उधर सदर पी एच सी में भी विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम गवय के अर्जुन सिंह(76 वर्ष) द्वारा 07 जनवरी 21 को हरिद्वार से गंगाजल लेकर 73 दिन पैदल चलकर 21 मार्च 21को देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ के शिवलिंग पर जल चढाकर बुधवार को अपना घर पहुँचे। गाँव आने पर सभी आस-पङोस के लोगों द्वारा उनका कुशल क्षेम पूछकर उनसे आशीर्वाद लिया। वृद्धावस्था में भगवान के प्रति आस्था और उनके दृढ़ निश्चय की चर्चा लोग कर रहें है। जबकि आसपास के लोग उनसे मिलने उनका घर पहुंच रहे हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सासाराम सदर अस्पताल में अब गरीबों को जिले में ही निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल सासाराम में पीपीपी मोड में संचालन होने वाले डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ किए डीएम ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा को एक कदम आगे बढ़ते हुए आज से सदर अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है लाल कार्ड धारी सभी मरीजों को इसका लाभ निशुल्क मिलेगा जबकि समान श्रेणी मरीजों को 1750 रुपए में डायलीसिसका सुविधा मिलेगी
Transcript Unavailable.
