ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित ज़िला क्रिकेट लीग के दूसरे चरण के प्रथम मैच में बृहस्पतिवार को एकसारी सी सी ने आज़ाद क्लब चेवाड़ा को 03 विकेट से पराजित कर 02 महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेवाड़ा की टीम मुकेश के 42 एवं अतिरिक्त 52 रनो की सहायता से 25 ओवर में 111 रानो का स्कोर खड़ा किया। एकसारी की ओर से नवाज़ खान 03 पर 02 अविषेक 06 रन पर 02 एवं दानिश ने 37 रन पर 03 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए एकसारी ने 13 ओवर में07 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से अमन जैसवाल ने 28 एवं रौशन ने 13 राण बनाये । जबकि अतिरिक्त रानो की संख्या 43 रही चेवाड़ा की ओर से अमन ने 31 पर 04 तथा रवि गांधी ने 53 रन पर 02 विकेट प्राप्त किया। विजेता टीम के अमन जैसवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अमपायिरंग का कार्य सत्यनारायण और मिथलेश ने किया। स्कोरर का कार्य रुद्रा ने किया। मैच आज़ाद ग्राउंड चेवाड़ा में खेला गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

उत्पाद विभाग की एक टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए शहर के जमालपुर मुहल्ला और सुरदासपुर के बीच रतोईया नदी में शराब निर्माण के अड्डे को नष्ट कर दिया। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमारं चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया। घटना स्थल पर छुपाकर रखे गए सैकड़ों टीना जावा गुड बरामद किया गया। छापामारी के दौरान लगभग डेढ़ हजार किलो जावा गुड को नष्ट कर दिया गया।हालांकि इस दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस कारोबार में शामिल करोबारियो को चिन्हित किया जा रहा है।

बरबीघा प्रखंड अंतर्गत भदरथी गांव में नाईट शॉट ग्राउंड क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ बीती रात्रि रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ । जिसका विधिवत शुभारम्भ पिंजरी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता एवम युवा जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू ने फीता काटकर एवम बल्लेबाजी कर किया। कृत्रिम दूधिया रोशनी के बीच आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़े पैमाने पर ग्रामीण उत्साहित नजर आ रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रामाधीन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवम कांग्रेस नेता डॉ सत्यनारायण सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वे लगभग 72 वर्ष आयु के थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। स्व सिंह कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व राजो सिंह के निकट के सहयोगी थे। बिहार पेंशनर समाज के वे जिला अध्यक्ष पर भी थे। उनके निधन की खबर पूरे जिले में आग की तरह फ़ैल गई। स्व सिंह मितभाषी और मृदुभाषी होने के साथ साथ सादगी पसंद व्यक्ति थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों , संगठनों के लोगों के साथ साथ शिक्षाविदों , कॉलेज कर्मियों और गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के इस्लामिया प्लस टू हाई स्कूल के निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक खुर्शीद अहमद के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में स्कूल प्रबन्धन द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जबकि समारोह का संचालन स्कूल के सचिव मो शांबिल हैदर ने की। स्कूल में खेल शिक्षक के रूप में बहाल हुए खुर्शीद अहमद बाद में वर्षों तक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर रहकर भी सेवा दी। समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यकुशलता की भूरी भुरी प्रशंसा की।स्कूल प्रबन्धन द्वारा उन्हें अंग वस्त्र एवम फूल माला पहना कर भावभीनी विदाई दी गई।

सासाराम मे अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान समन्वय समिति के आह्वान पर सीपीआई (एमएल) ,नौजवान सभा व किसान मजदूर संगठनों ने गुरुवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर केंद्र सरकार के नए श्रम कानून के खिलाफ उसकी प्रतियां जलायीं। उसके बाद विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका

डेहरी के मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर थाने में आवेदन देने के बाद निराश होकर घर बैठने वालों के लिए रोहतास पुलिस ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। खुशखबरी यह है कि जिनका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है। उन्हें अब रोहतास पुलिस ढूंढ निकालेगी, क्योंकि जिले में पहली बार रोहतास पुलिस ने विभिन्न थानों से गुम व चोरी हुए कुल 54 मोबाइल फोन बरामद करके उसके धारकों को खुशी प्रदान की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोल्हा गांव में पुलिस ने शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का उद्भेन किया है। वहां से भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। धंधेबाज की एक कार भी जब्त की है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सदर प्रखंड अंतर्गत रुदासी और ओठमा गांव में पूर्व जिप सदस्य के प्रयास से पेय जलापूर्ति सुचारू किए जाने का दावा पूर्व जिप सदस्य ने की है।शेखपुरा पूर्वी क्षेत्र से पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम कुमारी के प्रयास से गगरी पंचायत के रूदासी और महसार पंचायत के ओठमा गांव के विभिन्न वार्डों में व्याप्त पेयजल संकट को दूर किया जा चुका है। इस बाबत पूर्व जिप सदस्य पूनम कुमारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान इन गांव के ग्रामीणों ने उनसे पेयजल की समस्या दूर करने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इन दोनों गांव ने व्याप्त पेयजल संकट के मुद्दे को विधान परिषद में विधान पार्षद दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा प्रमुखता से उठाया गया। उनकी मांगों पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गांव में व्याप्त पेयजल संकट को दूर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रुदासी गांव में नया बिजली मोटर अधिप्राप्ति कर पेयजल सप्लाई चालू कर दिया गया। जबकि ओठमा में लिंकेज को जगह जगह मरम्मती करवा कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शहर के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के दशम वर्ग के छात्र शुभम कुमार को हिंदुस्तान ओलिंपियाड में डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने पर विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। शुभम हिंदुस्तान ओलिंपियाड के दशम वर्ग केटेगरी में जिला टॉपर रहा है। हिंदुस्तान ओलिंपियाड द्वारा ऑनलाइन प्रोत्साहन कार्यक्रम में शुभम को सम्मानित किया जा चुका है। इसके तहत टॉपर छात्र को 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि शुभम विद्यालय का एक मेधावी और बेहद अनुशासित छात्र है और पूर्व में भी इंस्पायर अवार्ड और नमामि गंगे जैसी प्रतिष्ठित प्रतोयोगिताओं में भी उत्कृष्टता प्रदर्शित कर चुका है और अवार्ड जीत चुका है। विद्यालय परिवार की ओर से शुभम को नित्य नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।