उत्पाद विभाग की एक टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए शहर के जमालपुर मुहल्ला और सुरदासपुर के बीच रतोईया नदी में शराब निर्माण के अड्डे को नष्ट कर दिया। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमारं चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया। घटना स्थल पर छुपाकर रखे गए सैकड़ों टीना जावा गुड बरामद किया गया। छापामारी के दौरान लगभग डेढ़ हजार किलो जावा गुड को नष्ट कर दिया गया।हालांकि इस दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इस कारोबार में शामिल करोबारियो को चिन्हित किया जा रहा है।
