जिले के इस्लामिया प्लस टू हाई स्कूल के निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक खुर्शीद अहमद के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में स्कूल प्रबन्धन द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जबकि समारोह का संचालन स्कूल के सचिव मो शांबिल हैदर ने की। स्कूल में खेल शिक्षक के रूप में बहाल हुए खुर्शीद अहमद बाद में वर्षों तक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर रहकर भी सेवा दी। समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कार्यकुशलता की भूरी भुरी प्रशंसा की।स्कूल प्रबन्धन द्वारा उन्हें अंग वस्त्र एवम फूल माला पहना कर भावभीनी विदाई दी गई।