जिले में वातावरण का तापमान आने वाले दिनों में चालीस डिग्री सेल्सियस पार कर जायेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आने वाले दिनों में हवा के रुख में भी बदलाव लायेगा। असमान में बादल नहीं रहेंगे। इसलिए बारीश के आसार भी नहीं है। पुरवा हवा के बदले पछुआ हवा चलेगा। साथ ही बीच में उरती- पुरवा हवा भी चलने का अनुमान बताया गया है। हवा की गति 10 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगा। तामपान और आद्रता भी समान्य बना रहेगा। मौसम के अनुमान के अनुसार किसानो की गेहूं और सरसों के फसल की कटाई कर उसकी थ्रेसिंग कर पूरी तरह सुखा कर भण्डारण करने की सलाह भी दी गयी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्पाद विभाग की एक टीम ने प्रखंड अन्तर्गत टाडा पर गांव के समीप एक पैन में छुपाकर रखे गए लगभग सात सौ लीटर की मात्र में अर्द्ध निर्मित देशी शराब बरामद की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गांव से बाहर पैन से बरामद अर्द्ध निर्मित शराब की बरामदगी के बाद उसे घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान कारोबारी निकल भागने में सफल हो गए। कारोबारियों की पहचान कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अरियरी उत्पाद विभाग की एक टीम ने प्रखंड अन्तर्गत टाडा पर गांव के समीप एक पैन में छुपाकर रखे गए लगभग सात सौ लीटर की मात्र में अर्द्ध निर्मित देशी शराब बरामद की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गांव से बाहर पैन से बरामद अर्द्ध निर्मित शराब की बरामदगी के बाद उसे घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान कारोबारी निकल भागने में सफल हो गए। कारोबारियों की पहचान कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय थाना पुलिस ने थाना परिसर में गुंडा परेड आयोजन किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक शोयेब आलम ने बताया कि इस थाना के गुंडा पंजी में दस की संख्या में शातिर बदमाशों का नाम अंकित है। सभी अंकित लोगों को नोटिस भेजकर थाना पर बुलाया गया। जिसमे आठ की संख्या में लोग उपस्थित हुए। एक व्यक्ति बाहर बताया गया। जबकि एक की मौत हो चुकी है। उसका नाम गुंडा पंजी से विलोपित किया जाएगा। गुंडा परेड में उपस्थित हुए लोगों को पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की बुरी हरकत की शिकायत मिलने पर उन्हें दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बुधवार को प्रखंडस्तरीय पदाधिकाारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियो की स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक ई किसान भवन में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदर्शन कुमार ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । इस बैठक का उद्देश्य वार्ड सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन को और बेहतर बनाने हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों को साझा करना सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक उतारने में हो रही दिक्कतों को साझा करना एवं सामूहिक जिम्मेदारी तथा आपसी सहमति स्थापित करने हेतु पहल करना था । इस बैठक में मौजूद प्रखंड प्रमुख बेबी कुमारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर एवं सीओ अलका कुमारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, जदयू नेता सुरेश प्रसाद सिंह देवेंद्र ठाकुर एवं पंचायत के मुखिया मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी के द्वारा आपदा राहत के तौर पर 16 लाख 43 सौ रुपए की राशि का वितरण किया गया। यह राशि विभिन्न आपदाओं में पीड़ित परिवार को दिया गया। सभी को चेक के माध्यम से आपदा राशि का वितरण किया गया।यह वितरण अंचलाधिकारी ओम प्रकाश के द्वारा किया गया। इस मौके पर लोदीपुर गांव निवासी धीरेंद्र सिंह , गुन्हेसा गांव निवासी खुशबू कुमारी , पचना गांव निवासी सुनीता देवी , धर्मपुर निवासी अनीता देवी को चार चार लाख रुपए की चेक राशि सरकारी सहायता के रूप में दिया गया। जबकि गुन्हेसा निवासी रामराज को तैतालिस सौ रुपए की चेक राशि उपलब्ध कराया गया। सूत्रों ने बताया कि पचना हट्टी गांव के कैलाश केवट के पुत्र राहुल की मौत पानी में डूबने से हो गई थी। जबकि सुनीता देवी के पति शिव बालक यादव की भी मौत पानी में डूबने से हो गई थी। जबकि गुन्हेसा गांव के खुश्बू कुमारी के पति धर्मराज की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वहीं मृतक के भाई रामराज सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
तिलौथू के पीएचसी में हेल्थ चेकअप कैंप लगा। स्वास्थ्य प्रबंधक मोतिउर रहमान ताज ने बताया कि शिविर में विभिन्न गांवों से आए 63 महिला एवं पुरुषों का हेल्थ चेकअप किया गया। चेकअप के बाद रोगी पाये जाने पर इलाज भी किया गया।
मुफस्सिल थाना अदालती आदेश की अवहेलना करने पर जिला जज राजेन्द्र प्रताप सिंह की अदालत ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने भेजे कारण पृच्छा नोटिस में कहा है कि किन कारणों से आदेश की अवहेलना की गई, कारण बताएं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विधुत कार्यालय शेखपुरा में स्टोर कीपर के पद पर पदस्थापित मो बदरु की मौत हो जाने पर विधुत कार्यालय शेखपुरा में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। वे शहर के जमालपुर बीघा में एक किराए के मकान में रह रहे थे । सर्दी और बुखार की वजह से दो दिनों बाद निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। शोक सभा में विभाग जे कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सहित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना वैक्सीन याद रहे दूसरे खुराक लेना ना भूले कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के दूसरे सप्ताह बाद ही आप तौर पर एक इंट्री बड़ी के सुरक्षात्मक असर विकास होती है और रोहतास जिला के लिए 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र का अनजान के लिए एक टोल फ्री नंबर हुआ है केवल रोहतास जिला के लिया नि: शुल्क नंबर 18003456637 पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
