पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बुधवार को स्थानीय थाना पुलिस ने थाना परिसर में गुंडा परेड आयोजन किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक शोयेब आलम ने बताया कि इस थाना के गुंडा पंजी में दस की संख्या में शातिर बदमाशों का नाम अंकित है। सभी अंकित लोगों को नोटिस भेजकर थाना पर बुलाया गया। जिसमे आठ की संख्या में लोग उपस्थित हुए। एक व्यक्ति बाहर बताया गया। जबकि एक की मौत हो चुकी है। उसका नाम गुंडा पंजी से विलोपित किया जाएगा। गुंडा परेड में उपस्थित हुए लोगों को पंचायत चुनाव में किसी भी तरह की बुरी हरकत की शिकायत मिलने पर उन्हें दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।