उत्पाद विभाग की एक टीम ने प्रखंड अन्तर्गत टाडा पर गांव के समीप एक पैन में छुपाकर रखे गए लगभग सात सौ लीटर की मात्र में अर्द्ध निर्मित देशी शराब बरामद की। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गांव से बाहर पैन से बरामद अर्द्ध निर्मित शराब की बरामदगी के बाद उसे घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान कारोबारी निकल भागने में सफल हो गए। कारोबारियों की पहचान कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
