डीएम ने स्पष्ट कहा कि पीडीएस दुकानों में जमाखोरी मुनाफाखोरी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा अभी तक अप्रैल माह का 40% राशन वितरण कर दिया गया है। इसकी निगरानी करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी और सीडीपीओ के साथ एक विशेष टीम का निर्माण किया गया है ।जो अभी पीडीएस केंद्रों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं ।यदि कोई पीडीएस दुकानदार निर्धारित दर और मात्रा से अधिक कीमत लेता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को दिया गया है ।पीडीएस दुकानदारों के द्वारा यदि गुणवत्ता युक्त चावल और गेहूं नहीं दिया जा रहा है । शीघ्र अवश्यक जाच करते हुए उसके दुकान को सील कर प्राथमिकता दर्ज करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को दिया गया है ।जिले के किसी भी पीडीएस दुकानदार के संबंध में कोई शिकायत हो तो जिला नियंत्रण कक्ष 06341 22 3333 पर शिकायत दर्ज किया जा सकता है। तत्काल उनके शिकायतों का निवारण जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

इंजीनियर रितेश कुमार कश्यप ने आर्थिक सहयोग से धर्म उदय कुमार आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ने बरबीघा प्रखंड के सरैया में लगभग डेढ़ सौ गरीब परिवारों को चावल आटा आलू दाल आदि सामग्री वितरण किया । धर्म उदय कुमार जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने अपनी देखरेख में गांव गांव जा जाकर हर निशा और जरूरतमंद परिवारों को राशन का पैकेट दिए

कोरोना वायरस के विरुद्ध खड़े पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया ।इसमें डॉ आनंद जयकिशन ने जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन शेखोपुर सराय थाना के प्रभारी राजनंदन कुमार और शेखोपुर सराय के अंचलाधिकारी मनोज कुमार को अंग वस्त्र और चांदी की कलम देकर सम्मानित किया गया ।डॉ आनंद जयकिशन के साथ ही नीरज कुमार और रूपेश कुमार ने भी सभी को सम्मानित किया नीरज कुमार ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और रुपेश कुमार ने कलम और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ आनंद जयकिशन ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते किया गया लोग डॉन को इन्हीं तीनों ने सफल बनाया है ।यह तीनों अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी कर रहे हैं हम सब इनके प्रति आदर भाव रखते हैं ,और हम सब अपनी अपनी तरफ से इन्हें सम्मानित किया इनकी ईमानदारी को देखते हुए हम सबको बड़ा गर्व होता है ।खासकर जिला कल्याण पदाधिकारी अंचलाधिकारी और शेखोपुर सराय थाना पूरी तरह से हम सब के साथ हैं ,और हम सब भी आगे इन्हें सम्मानित करते रहेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरबीघा के प्रमुख शिक्षण संस्थान डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल द्वारा लॉग डाउन से प्रभावित गरीबों के बीच 10 क्विंटल राशन सामग्री उपलब्ध कराएं निदेशक रोहित प्रसाद सिंह ने बताया कि 10 -10 किलो राशन के शौकीन शेखपुरा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर देशभर में लागू लोग उनसे प्रभावित गरीबों की मदद हो सके विद्यालय की मातृ संस्था दिव्य ज्योति प्रसार समिति के बैनर तले एवं समिति के चेयर पर्सन किरण सिंह के निर्देशन में यह अमानवीय सहयोग किया गया।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

घर-घर सर्वे कार्य का प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है ।डीडीसी के अध्यक्षता में समीक्षा का कार्य किया जाता है ।समीक्षा में सिविल सर्जन एसीएमओ ,d.p.m. और स्वस्थ विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहते हैं जिले में अभी तक 23842 घरों में 124689 लोगों की स्वास्थ्य जांच तीसरे दिन की समाप्ति पर की गई ।इस सर्वे के कार्यों को केयर इंडिया यूनिसेफ विश्व स्वास्थ्य संगठन इत्यादि द्वारा पुनः जांच किया जा रहा है ।जिले में अभी तक किए गए जांच के काफी ही सुखद आंकड़े प्राप्त हुए हैं ।50 से ज्यादा लोग दूसरे देश से भी आए बताए गए हैं लगभग एक सौ की संख्या में दूसरे राज्य और जिले के लोग का आंकड़ा सर्वे के दौरान सामने आया है ।सर्वे टीम द्वारा कोरोना वायरस के लक्षण के अलावा सामान्य बीमारी के लक्षणों को भी अंकित किया जा रहा है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रवासी मजदूरों को वापसी को लेकर भाकपा माले के प्रखंड सचिव कमलेश कुमार मानव लॉग डाउन के ध्यान में रखते हुए भूख हड़ताल पर बैठे भूख हड़ताल के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर वापसी। सभी मजदूरों को 3 महीने का राशन बिना कार्ड को देने और ₹10000 तत्काल सहायता करने, प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष कार्य योजना घोषित करने एवं प्रवासी मजदूरों के पर पुलिस दमन पर रोक लगाने और उनके खिलाफ लौक डाउन में किए गए सभी मुकदमा वापस लेने की मांग सरकार से की है ।माले प्रखंड सचिव कमलेश कुमार मानव ने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या फिर राज्य सरकार मजदूरों के साथ भेदभाव कर रही है एक तरफ बड़े लोगों को A.c बस से सुरक्षित लाया जा रहा है और दूसरी तरफ मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया जा रहा है ।बल्कि घर लौटने की मांग कर रहे उन मजदूरों पर लाठी चार्ज की जा रही है।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोरोना संक्रमण के कारण नवजात शिशु एवं छोटे बच्चों के पोषण को बाधित होने से बचाने का भी प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर बाल स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय प्रकाश राय ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के दौरान नवजात शिशु के स्तनपान एवं छोटे बच्चों के आहार को लेकर चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी( स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएमएनसीएच प्लस ए काउंसलर, ममता एवं आशा) के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 अंबेडकर नगर के महादलित टोले में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कोरोना वायरस महामारी में लॉक डाउन के दौरान इस मोहल्ले में रहने वाले दैनिक मजदूरों के सामने आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गई। इसको लेकर सभी जनप्रतिनिधि प्रशासन एवं समाजसेवी इन लोगों के मदद में जुट गए लोगों की हालत देखकर अब सभी लोग आगे आने लगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पंचायत में मुखिया द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाया गया। मुखिया ने बताया की कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर ये कार्य किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन के दौरान स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों को स्वच्छ पीने के पानी की आपूर्ति की सलाह देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं, विशेष रूप से ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पानी की आपूर्ति में कमीं हो और मेडिकल सैनिटाइज़र की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने समाज के कमजोर वर्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की सिफारिश की है, विशेषकर ऐसी जगहों पर लोगों का ध्यान रखने को कहा है जो राहत शिविर, अस्पताल, वृद्धाश्रम, आश्रय स्थल, समाज के गरीब तबके के निवास स्थान एवं झुग्गी-झोपड़ी आदि में रह रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।