टीकाकरण महाअभियान के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ कोरोना से बचाव का टीका लिया । टीकाकरण अभियान के पहले दिन जिले के 37 स्थानों पर 3220 लोगों ने करुणा का टीका लिया था। जिसमें से ज्यादातर 18 वर्ष के उपर के युवा शामिल थे। सरकार के निर्देशों के आलोक में इस महाअभियान के दूसरे दिन भी जिले के सभी 37 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य चलाया गया ।शेखपुरा और बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के 6 - 6 चेवाड़ा प्रखंड के पांच और शेखोपुरसराय तथा घाटकुसुंभा प्रखंड के चार चार स्थानों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के पास 5300 डोज के साथ यह अभियान दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक चलाया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां स्थानीय स्तर पर प्रतिदिन इस महाअभियान के दौरान 4440 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा था। लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में रिकॉर्ड टीकाकरण आयोजित किया गया। टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य के साथ मिलकर व्यापक जागरूकता अभियान चला रखा है । इस अभियान के तहत निचले स्तर पर कार्यरत जीविका दीदी ममता दीदी आशा दीदी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका आवास सहायक विकास मित्र आदि लोगों को टीका के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही जिले के आला अधिकारी भी इस कार्य में लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करते रहते हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।