कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को पटेल चौक पर एक बार पुनः कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने बाजार आने जाने वाले लोगों का रेंडम तरीके से सैंपल लिया । इन सभी सैंपल की जांच के परिणाम के लिए पटना भेजा जाएगा । पटेल चौक पर सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए संग्रह किया गया ।अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 1 सप्ताह से चलाया जा रहे हैं । जांच में केवल 14 पॉजिटिव के सामने आए हैं । इस बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 6000 नमूने जांच किए गए ।इसमें से सबसे ज्यादा जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया ।आरटीपीसीआर से 1726 जांच में पांच पॉजिटिव ट्रूनेट जांच में 365 नमूने में से 8 पाजिटिव जबकि एंटीजन से 3309 जांच में केवल एक केस पॉजिटिव आया है ।कोरोना के धीमी रफ्तार पर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला वासियों में राहत देखी जा रही है । इसके साथ ही जीवन भी आओ पटरी पर आना शुरू हो गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
